युवाओं ने की हाथरस रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग

कौशाम्बी : जनपद कौशाम्बी के सिराथू तहसील के उदहिन चौराहे पर हाथरस जिले में हुए मनीषा के हत्यारों को कडी से कडी सजा दिलाने के लिए युवाओं ने कैण्डिल जलाकर पैदल भ्रमण किया।

“बहन हम शर्मिन्दा हैं तेरे कातिल अभी जिन्दा हैं ।” मनीषा को न्याय दो न्याय दो के नारे लगाते हुए समाजसेवी रोहित साहू की अगुवाई में दर्जनों युवा साथी अजय सोनी, प्रकाशराय, जितेन्द्र, संजय कुमार आदि के साथ पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन का समापन किया गया।

जिला ब्यूरो चीफ IV24 न्यूज कौशाम्बी से एमडी मौर्य की रिपोर्ट