ग्राम नारा मे बीती रात लगभग 12 बजे घूम रहे प्रधान के लड़के को गाँव के ग्रामीणों ने चोर समझ कर दौड़ाया । सुबह 4 बजे गाँव के ग्रामीणों ने प्रधान के लड़के को पकड़ कर नारा चौकी को सूचना दी । गाँव वालों का कहना यह है कि वह कोई बड़ी घटना को अंजाम देने वाला था।
जनपद कौशाम्बी के नारा ग्राम के प्रधान के लड़के रईश अहमद पुत्र शहीद अहमद मौजूदा प्रधान का लड़का बीती रात गाँव के आजाद नगर मोहल्ले मे रात्रि 12 बजे लगभग मोहल्ले में टहल रहा था तभी मोहल्ले के ही कल्लू सोनकर व गौरव सोनकर ने उसे चोर समझ कर दौड़ा लिया । रईश अहमद भागते हुए सुशीला देवी के घर पर जा कर छिप गया । गाँव वालों ने सुशीला देवी से भागते हुए चोर के बारे में पूछा कि एक चोर इधर भागते हुए आया है क्या तुमने देखा है कि वो किधर को भागा ? सुशीला देवी ने कहा मुझे नहीं पता है । सुशीला देवी की बातों से लोगों कुछ शंका हुई और ग्रामीण सुशीला देवी के घर के बाहर रात भर बैठे रहे । सुबह जब 4 बजे सुशीला देवी, रईश अहमद को अपने घर से बाहर निकाल रही थी तभी ग्रामीणों ने रईश अहमद को पकड़ कर नारा चौकी पुलिस को सूचना दी । नारा चौकी प्रभारी संजय गुप्ता ने रईश अहमद व सुशीला देवी को चौकी लाकर पूछताछ की है ।