अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों पर की गई कार्यवाही

               विद्यालय मेें अनुपस्थित पाये गये शिक्षकों की जिलाधिकारी के सी0यू0जी0 नम्बर पर फोन करके शिकायत करने पर जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को कार्यवाही के आदेश दिये। जिलाधिकारी के आदेशानुसार शिकायत पर तत्काल एक्शन लिया गया।
               इस संबन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मसीहुज्जमा सिद्दीकी ने बताया है कि 22 दिसम्बर को न्याय पंचायत बन्दरहा संकुल प्रभारी संजीव कुमार द्वारा प्रा0वि0सरावर विकास खण्ड पिहानी की जांच करायी गयी तथा विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज अध्यापक राम गोपाल बिना किसी पूर्व सूचना के अवकाश पर पाये गये। शिक्षामित्र लक्ष्मी देवी 9.15 बजे विद्यालय में उपस्थित हुई एवं अन्य दो शिक्षामित्र राजीव कुमार व राजकुमार अनुपस्थित पाये गये। इसके क्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा इंचार्ज अध्यापक रामगोपाल, राजीव कुमार व राजकुमार का 22 दिसम्बर का वेतन/मानदेय की कटौती करने तथा लक्ष्मी देवी शिक्षामित्र से स्पष्टीकरण मांगे जाने की संस्तुति की गई है।
              उन्होने बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर इंचार्ज अध्यापक रामगोपाल, राजीव कुमार व राजकुमार शिक्षामित्र प्रा0वि0सरावर विकास खण्ड पिहानी का 22 दिसम्बर का वेतन/मानदेय रोका गया है तथा लक्ष्मी देवी शिक्षामित्र को निर्देशित किया गया है कि वह देर से विद्यालय आने के संबन्ध में अपना स्पष्टीकरण खण्ड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कार्यालय में प्रस्तुत करें।