दर्पण जांच समिति की बैठक 26 दिसम्बर को

                  प्रभारी दर्पण सुदेश कुमार दीक्षित ने बताया है कि दर्पण के अन्तर्गत वित्तीय एवं सेवा संबन्धी लाभो को नियमानुसार प्राप्त न होने पर प्राप्त प्रार्थना पत्रो के सुसंगत शासनादेशो के अनुसार ससमय निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच समिति की विशेशा बैठक 26 दिसम्बर को अपरान्ह 02 बजे से एन0आई0सी0 कार्यालय कलेक्ट्रेट में आयोजित की जायेगी।
                उन्होने बताया है कि जांच समिति की बैठक में प्रभारी अधिकारी संयुक्त कार्यालय कलेक्ट्रेट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर, प्रभारी अधिकारी बिल्स व प्रभारी अधिकारी भूलेख, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, जिला निर्वाचन कार्यालय व अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बिलग्राम से संबन्धित कर्मचारियों के प्रकरणों की जांच की जायेगी। श्री दीक्षित ने कहा है कि संबन्धित कार्यालय के पटल सहायक आवश्यक अभिलेखों (सेवा अभिलेखों) एवं कार्यालय की टिप्पणी के साथ निर्धारित समय व तिथि पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। उन्होने शिकायतकर्ताओं से भी कहा है कि वह भी समय व तिथि पर बैठक में उपस्थित हों ताकि शिकायतों का निस्तारण तत्काल कराया जा सके।