जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया है कि संस्कृति विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित वृद्ध एवं विपन्न कलाकारों को मासिक पेंशन (रू0 2000/-प्रतिमाह) योजना के अन्तर्गत पेंशन हेतु निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र दिनांक 20 जुलाई 2021 तक आमंत्रित किये गये है। इस योजना के अन्तर्गत ऐसे ख्याति प्राप्त कलाकार जिन्होने संबंधित कला विधा/क्षेत्र में न्यूनतम 10 वर्षो तक कला प्रदर्शन किया हो जिनकी आयु 60 वर्ष से कम न हो तथा आय रू0 24000/-प्रति वर्ष से अधिक न हो।
उन्होने बताया है कि इस योजनान्तर्गत आवेदनकर्ता जनपद के जिलाधिकारी/जिला सूचना अधिकारी से आवेदन पत्र प्रस्तुत/अग्रसारित कराकर संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0, नवम् तल, जवाहर भवन लखनऊ-226022 में जमा कर सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 20 जुलाई 2021 है। उन्होने बताया है कि अपूर्ण एवं प्राधिकृत अधिकारी की संस्तुति रहित एवं विलम्ब से प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नही किया जायेगा। आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु वेबसाइट http://upculture.up.nic.in से अथवा संस्कृति निदेशालय, उ0प्र0 नवम् तल, जवाहर भवन लखनऊ या जिला सूचना कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त किये जा सकते है। अधिक जानकारी/विवरण हेतु संस्कृति निदेशालय उ0प्र0, नवम् तल जवाहर भवन लखनऊ से व्यक्तिगत अथवा फोन नं0 0522-2286672 या ईमेल cultureprogramme73@gmail.com पर सम्पर्क कर सकते है।