दयानंद जयंती पर अवकाश की मांग

हरदोई 02 मार्च- महान देशभक्त व समाज सुधारक के तौर पर माने जाने वाले स्वामी दयानंद की जयंती पर अवकाश घोषित कराने कीे मांग की गई। इसके लिए एडवोकेट सत्यवीर प्रकाश आर्य ने डीएम के माध्यम से एक ज्ञापन पीएम को सौंपा है। कहा गया कि इस अवसर पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए।