हरदोई 02 मार्च- बिलग्राम अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन की वर्ष 2019 की कार्यकारिणी के गठन को चुनाव में पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार को प्रत्याशियों की ओर से दाखिल किए नामांकन पत्रों की जांच की गई। जिसमें सभी नामांकन सही पाए गए।
नामाकंन पत्र वापसी के निर्धारित समय में किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। इसमें कुछ सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचित होना भी तय माना जा रहा है। यह जानकारी एडवोकेट राम प्रसाद आर्य ने दी।