कछौना(हरदोई): उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाजू में शुक्रवार को अफलातून क्लब के सदस्यों का चुनाव किया गया।
चुनाव में प्रत्येक कक्षा से अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सचिव को चयनित किया गया। बच्चों ने चुनाव के महत्त्व को जाना तथा मत देने के अपने अधिकार को भी पहचाना और स्वछंद हो कर मतदान कर क्लब के सदस्यों को चुना।
क्लब के सदस्यों की चुनाव प्रक्रिया का संचालन मेलजोल टीम के विवेक राठौर सर ने किया एवं बच्चों को चुनाव प्रक्रिया से बखूबी अवगत कराया तथा बच्चों से अपील की कि वह भी अपने अपने माता-पिता को मतदान करने को जरूर प्रेरित करें और दिनांक 29 अप्रैल को मतदान करने जरूर जाएं। इस अवसर पर शिक्षिका ज़ैतून ज़िया, मीना राठौर एवं संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता