विपक्षी ताकतों पर काबू पाने के लिए मालदीव सरकार ने आज संसद के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। विपक्षी मालदीव यूनाइटेड ने जोर देकर कहा है कि राष्ट्रपति यामीन अवैध ढ़ंग से देश पर शासन कर रहे हैं। दोनों सांसदों को स्वदेश पहुंचने पर हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। ये दोनों सांसद सुप्रीम कोर्ट द्वारा बहाल 12 सांसदों के समूह में शामिल हैं।
मालदीव की राजधानी माले में सेना धीरे-धीरे सुरक्षा का जिम्मा ले रही है और ऐसी आशंका है कि हालत बेकाबू होने पर राष्ट्रपति आपातकाल की घोषणा कर सकते हैं। विपक्षी सांसदों ने आज संसद परिसर में घुसने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें नाकाम किया। वे संसद अध्यक्ष के विरूद्ध लंबित अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करना चाहते थे। लेकिन सरकार ने पहले ही संसद का अधिवेशन स्थगित कर दिया था। इसके पहले देश के एंट्रोनी जनरल ने कहा कि वे न्यायालय के किसी ऐसे फैसले का अनुपालन नहीं करेंगे। जो राष्ट्रपति के विरूद्ध अविश्वास का समर्थन करती हो। देश की व्यवस्था दो भागों में विभाजित दिखती है और संसद के प्रमुख सचिव और जेल प्रमुख पिछले दो दिनों में अपना इस्तीफा सौंप चुके हैं।