रामू बाजपेयी
पाली (हरदोई)- भारतीय जनता युवा मोर्चा पाली के निवर्तमान नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्र के नेतृत्व में पाली के मोहल्ला बिरहाना बेनीगंज में घर घर जाकर यंग वोटर्स अभियान के अंतर्गत नए सदस्य बनाये गए।
आशुतोष मिश्र ने बताया कि यह अभियान 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक चलेगा जिसके अंतर्गत 10 अक्टूबर को नगर के मोहल्ला सुलहसराय व सरायसैफ में अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ा जाएगा।
निवर्तमान महामंत्री एवं मण्डल संयोजक अमित अग्निहोत्री ने लोगों को पार्टी की रीति नीति से परिचित कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से इंद्रेश बाजपेई, सूरज, आकाश, धीरू आदि मौजूद रहे।