पुलवामा में हुए हमले में 44 जवानों की शहादत का बदला लेते हुये भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान में घुसकर लगभग 300 आतंकवादियों को मार गिराया । जिसकी खुशी में कछौना नगर में सैकड़ों युवकों द्वारा ढोल पीटने के साथ आतिशबाजी करते हुए स्टेशन के पास दुर्गा मंदिर से चौराहे तक जुलूस निकाल कर खुशी मनाई गई । भारत माता की जय व हिन्दुस्तान जिन्दाबाद के जोर-शोर से नारे लगाए गए ।
इस अवसर पर निहाल गुप्ता, अशोक शुक्ला, दीपांकर पटेल, राजू मिश्रा, मोनू कश्यप, अजय शुक्ला, शिवम मिश्रा, धीरज गुप्ता, रितिक राठौर, सूरज पांडेय, लकी गुप्ता, वैभव सिंह शिवम बाजपेई, सुन्दरम मिश्रा, उदय, पंकज शुक्ला, विनय शुक्ला, क्रांतिवीर सिंह ,मनोज पाण्डेय, दीपक, बबलू गुप्ता, श्याम जी, नीलेश गुप्ता, अनुराग पाल, मोहित, सत्यम, आशुतोष, प्रखर, निशिष, अलिक, तुषार, राहुल, अंकित, अमित, ऋषभ, निशांत हर्ष गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में युवक उपस्थित रहे ।