बेहतर शिक्षण व्यवस्था को लेकर हुई प्रबंध समिति की बैठक

कछौना(हरदोई): विकास खंड कछौना के प्राथमिक विद्यालय बनियन खेड़ा में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिए प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गयी व नौनिहाल बच्चों को जूते मोजे वितरित किये गये। सोमवार को प्राथमिक पाठशाला बनियन खेड़ा में शिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने के लिये प्रबंध समिति के सदस्यगणों के साथ विचार विमर्श किया गया जिससे विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाये। नौनिहाल बच्चों को शिक्षा का बेहतर माहौल मिल सके। विद्यालय के समस्त कक्षाओं में विद्युत वायरिंग व पंखे लगाने की बात प्रबंध समिति द्वारा उठायी गयी। विद्यालय की पुताई अच्छी गुणवत्तापरक कराने की बात उठी। अतिरिक्त रसोइया कक्ष को पुस्तकालय के रूप में डेवलप करने की बात ग्रामीणों ने उठायी। वहीं प्रधानाचार्य सीमा देवी द्वारा अभिवावकों से अपने बच्चों को स्कूल नियमित भेजने की अपील की गयी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक द्वारा नौनिहाल बच्चों को जूते व मोजे वितरित किये गये।अब गरीब बच्चों को नंगे पैर विद्यालय नही आना पड़ेगा। उनके चेहरे पर खुशी की लहर थी। इस अवसर पर सहायक अध्यापक ज्ञानेंद्र सिंह प्रबंध समिति अध्यक्ष जान मोहम्मद, अखिलेश वर्मा, श्याम लाल गुप्ता, राम प्रकाश गुप्ता, ग्रामीण आदि मौजूद रहे।


रिपोर्ट- पी. डी. गुप्ता