उत्तर प्रदेश के हरदोई जिला में एक सिरफिरे पति ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।ग्रामीणों ने जब उसका शव पेड़ से लटका देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीण उसके घर पर सूचना देने गए तो घर में खून से लथपथ पत्नी का शव देख उनके होश उड़ गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हडकंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड, फिंगरप्रिंट दस्ता और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से सैम्पल लिए हैं। पुलिस हत्या की वजह तलाशने के लिए मामले की पड़ताल कर रही है।
यह सनसनीखेज वारदात अतरौली थाना क्षेत्र में हुई।जानकारी के मुताबिक अतरौली थाना क्षेत्र के पिथानखेड़ा गांव में रघुवीर अर्कवंशी (60) पुत्र गुल्मी अपनी पत्नी दया (45) और बच्चों के साथ रहता था।ग्रामीणों के मुताबिक, उसका किसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। मंगलवार सुबह गुस्से में आकर पति ने पहले अपनी पत्नी की धारदार हथियार (गड़ासे) से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद खुद गांव के बाहर चला गया और पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुबह जब ग्रामीणों ने शव पेड़ से लटकते देखा तो सनसनी फैल गयी।जानकारी पाकर भीड़ जुट गई।फ़िलहाल पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है और दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फ़िलहाल इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और घर में कोहराम मचा हुआ है।एएसपी ज्ञानंजय सिंह के साथ सीओ सण्डीला थानाध्यक्ष अतरौली दीनानाथ मिश्र भी मौके पर पहुंचे।बताया जाता है कि मृतक की यह दूसरी पत्नी थी।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया मामले में कार्यवाही की जा रही है।