हरदोई– जिला उद्यान कार्यालय में एक दिवसीय कृषक परीक्षण व प्रधानमंत्री सिंचाई योजना एवं रोगों से फसल के बचाव के संबंध में विभिन्न जानकारियां दी गई।
प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के अंतर्गत शनिवार को जिला उद्यान कार्यालय में एक दिवसीय कृषक परीक्षण का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र प्रमुख डॉक्टर राम प्रकाश द्वारा औद्यानिक फसलों में सिंचाई की उपयोगिता के बारे में बताया।
कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर दीपक मिश्रा द्वारा किसानों को आय दोगुनी करने के संबंध में जानकारी दी गई तथा इसी के साथ जैविक खाद्य एवं जैविक कीटनाशकों के प्रयोग के लिए बताया गया। इसी क्रम में डॉक्टर सीपीएन गौतम द्वारा फरद वृकचोन एवं सामयिक सब्जियों में आरकेजी एवं कीटों से बचाव की जानकारी दी गई। डॉक्टर एमएन पांडे ने आय बढ़ाने के लिए फूलों की खेती की जानकारी किसानों को दी। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने किसानों को उद्यान विभाग द्वारा चलाई गई सभी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से लगभग आधा सैकड़ा किसानों ने भाग लिया तथा कार्यक्रम का संचालन हरि ओम वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक द्वारा किया गया।