फर्जी एनकाउंटर को लेकर एआईएमआईएम ने सौपा ज्ञापन, कहा दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाए

             हरदोई- अलीगढ़ में दो एनकाउंटर व उसके बाद लखनऊ में विवेक तिवारी के एनकाउंटर को लेकर एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष ने तमाम कार्यकत्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचकर महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपकर कार्यवाही की मांग करते हुए कहा पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
             जिलाध्यक्ष रमाकांत गुप्त गुड्डू ने तमाम संघटन के कार्यकत्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुँचकर ज्ञापन लेकर मांग की है।अलीगढ़ में दो मुस्लिम युवकों पुलिस ने घर से लेकर फर्जी एनकाउंटर कर दिया था।जिसके लखनऊ में उसी तरह से विवेक तिवारी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।जिसको लेकर जिलाध्यक्ष ने दोषियों के ऊपर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुए।पीड़ित परिजनों को 5-5 करोड़ सहायता राशि दिए जाने की मांग की है।