जीजा के घर संदिग्ध अवस्था मे मिला युवती का शव, युवती के बहनोई व उसके दो साथियों पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप

               मल्लावां- तीन दिन पूर्व जीजा के घर आई युवती का शव जीजा के घर भिम्मा खेड़ा में मिलने से हड़कंप मच गया। पिता मटरू ने दामाद मानसिंह व उसके दो बहनोइयों पर दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
               कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भिम्माखेड़ा में धनीराम के बंद पड़े घर मे एक युवती की लाश पड़ी होने की सूचना चौकीदार बुद्धा ने कोतवाली में दी। जिसपर घटना स्थल पर कोतवाल  अमरजीत सिंह मय फोर्स के साथ मौके पर पहुचे । कोतवाल ने युवती की पड़ोसियों से पहचान कराई ।  पड़ोस के रहने वालों ने युवती की पहचान कर बताया इसका नाम रुचि 24 पुत्री मटरू  निवासी ग्राम पनापुर थाना औरास उन्नाव है। जिस पर  कोतवाल ने रिस्तेदारो से लेकर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।  पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
               ग्राम पनापुर थाना औरास जिला उन्नाव निवासी मृतक युवती के पिता मटरू ने बताया कि उसका दामाद मानसिंह पुत्र शिवलाल निवासी ग्राम गढ़ा मजरा जोगिकोट कोतवाली बागरमऊ उन्नाव 30 अगस्त को घर आया था। और उसकी छोटी बेटी रुचि को अपने बहनोइयों राजाराम निवासी ग्राम समसापुर हरदोई व राम नरेश निवासी ग्राम झमुनी खेड़ा थाना काशिमपुर भगा ले गए थे। और दुष्कर्म कर हत्या कर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने अपनी मझली पुत्री मोहिनी की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व की थी। उसके 5 बच्चे हैं। वह तीन दिनों से अपनी पुत्री को खोज रहा था।
                इस संबंध में कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि चौकीदार की सूचना पर पहुचे थे। घर धनीराम का है। जो कि परिवार सहित चंडीगढ़ में रहता है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तभी दुष्कर्म व हत्या के कारण स्पष्ट होगा। अभी तक तहरीर नही मिली है। मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।