माधोगंज (हरदोई)- डॉक्टरी के नाम पर सीएचसी में तैनात फार्मासिस्ट व् वार्ड ब्वायने पीड़ित से 2000 रुपए की अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी रामपाल ने मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही करने की मांग की ।
थाना क्षेत्र के ग्राम सहिजना निवासी रामपाल पुत्र मथुरा ने थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसका गांव के कुछ लोगो के साथ विवाद हुआ जिसमें उसको मारा पीटा गया जिससे उसके सिर में चोटे आयी । पुलिस ने एन सी आर दर्ज कर डॉक्टरी परीक्षण के लिए सी एच् सी भेजा वहा पर ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट उत्तम कुमार व वार्ड ब्याय राम सनेही ने डॉक्टर की फीस के नाम पर 2500 रुपए मांगे । पीड़ित ने ढाई हजार रुपए पास में न होने की बात कही जिस पर उक्त लोगो ने डॉक्टरी करने से मना कर दिया । किसी तरह उसने 2000 रूपये का इंतजाम कर उन्हें दिए । बाहर लोगो ने बताया कि डॉक्टरी कराने के कोई पैसा नही पड़ता है । जिसकी शिकायत पीड़ित ने मुख्यमंत्री सहित उच्चाधिकारियों से दोषी कर्मचारियो के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की।