पांच देशों के राजदूतों ने आज राष्ट्रपति मुर्मु के समक्ष अपने परिचय-पत्र प्रस्तुत किए

पांच देशों के राजदूतों ने आज राष्ट्रपति द्रौपद्री मुर्मु के समक्ष अपने परिचयपत्र प्रस्तुत किए। श्रीमती मुर्मु ने युगान्डा के उच्चायुक्त और वियतनाम, ईरान, स्वीडन और बेल्जियम के राजदूतों का राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में स्वागत किया।

इस अवसर पर परिचयपत्र प्रस्तुत करने वालों में युगान्डा गणराज्य की उच्चायुक्त सुश्री जॉयस काकुरामत्सी किकाफुंडा, वियतनाम के राजदूत गुयेन थान हे, ईरान के राजदूत डॉक्टर इराज इलाही तथा बेल्जियम किंगडम के राजदूत दिदियर वेंडरहेसेल्ट शामिल थे।