साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर है।
शिक्षा मंत्रालय ने बताया है कि जिन छात्रों के माता-पिता की सभी स्रोतों से आय तीन लाख पचास हजार रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं है, वे इस छात्रवृत्ति के पात्र हैं।
छात्रव़ृति की चयन परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों के पास कक्षा 7 की परीक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना चाहिए। अनुसूचित जाति और जनजाति समुदाय के छात्रों को अंकों में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है।
यह छात्रव़ृति आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों को आठवीं कक्षा में स्कूल छोडने से रोकने और उन्हें माध्यमिक स्तर पर शिक्षा जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए है। छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को प्रति वर्ष बारह हजार रुपये की राशि दी जाती है।