भारत की तीन दिन की यात्रा पर आज ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी हैदराबाद पहुंच गए हैं । उनका रस्मी स्वागत बेगमपेट हवाई अड्डे पर किया गया । उनका स्वागत तेलंगाना और आंध्रप्रदेश के राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर सहित कई गणमान्य नागरिकों ने किया । मक्का मस्जिद में श्री रूहानी कल लोगों और सामुदायिक नेताओं को संबोधित करेंगे । हैदराबाद में रह रहे ईरानी समुदाय के लोगों के साथ दिल्ली रवाना होने से पहले वे बैठक करेंगे ।