मुम्बई में आयोजित हुए यंग इंडिया सुपर स्टार कार्यक्रम में आज हरदोई के युवा भाजपा नेता इं. अवनीश कुमार सिंह राष्ट्रीय स्तर पर ‘Excellence in Youth Politics And Education’ अवॉर्ड से सम्मानित किये गये ।
कार्यक्रम प्रतिष्ठित और Guineas book of world record धारी संघटन R. K. Foundation की ओर से केन्द्रीय मंत्री रामदास अठावले की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें देश के 40 Youth Icons को विभिन्न क्षेत्रों में अतुलनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया । इन्हीं होनहार युवाओं में एक नाम Subhash Chandra Bose Group Of Education के Chairman इं. अवनीश कुमार सिंह का रहा । श्री सिंह को यह पुरस्कार शिक्षा एवं राजनीति के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए दिया गया । कार्यक्रम में अनेकानेक क्षेत्रों के गणमान्य मौजूद रहे ।