बदायूं में बीती रात महाराणा प्रताप चौक के पास से एक ट्रक सहित ड्राइवर को पुलिस ने अशान्ति फैला के आरोप में पकड़कर ट्रक थाने भेज दिया और चालक पर शान्ति भंग के तहत कार्रवाई की है ।
हुआ ये कि बीती रात एक ट्रक पूरे शहर में हो-हल्ला मचाता हुआ घूम रहा था । शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर ट्रक को पकड़ लिया और ट्रक पर लगा साउंड प्रसारक यन्त्र उतार लिया । बता दें कि जब पुलिस ने ट्रक को पकड़ा को उसमें कोई भी कावड़िया नहीं था । ट्रक और ट्रक के ड्राइवर को पुलिस ने थाने भिजवा दिया