अपनों के इंतजार में वृद्ध ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ा

हरदोई : जिला अस्पताल में बेहोशी की हालत में भर्ती एक वृद्ध ने अपनों के इंतजार में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिवारजनों के न आने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महुईपुरी निवासी रामबाबू (77) पुत्र गयादीन एक मार्च को गांव के बाहर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। वहां से गुजर रहे श्रीकृष्ण ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिनों तक रामबाबू का अस्पताल में उपचार चलता रहा। सोमवार की देर शाम उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। परिवारजनाें के न आने के कारण अस्पताल प्रशासन ने शव का शव गृह में रखवा दिया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर दिया लेकिन पोस्टमार्टम नहीं कराया। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि तीन दिनों तक रामबाबू वार्ड में भर्ती अपने परिवार को याद करते रहे। नाम और पता होने के बावजूद उनके परिवार से मिलने के लिए कोई नहीं आया। अंत में उन्होंने दम तोड़ दिया।