मुज़फ्फरनगर में पीआरवी 2238 को थाना मीरापुर अन्तर्गत ट्रक चालक ने फोन कर बताया कि रोड पर एक जाइलो अनियंत्रित होकर पलट गई है । इस एक्सीडेंट में की लोग घायल हुए हैं । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी अविलम्ब घटना स्थल पर पहुँच गए । पुलिसवालों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया । इसके बाद घायलों से उनके बारे में पूछकर पुलिसबल ने घायलों के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया और घायलों को उनके हवाले किया ।
एक अन्य घटना में पीआरवी 2200 को थाना कोतवाली अन्तर्गत इवेन्ट 7948 द्वारा 100 लोगों में झगड़े व फायरिंग की सूचना मिली । सूचना पर पीआरवी ने अल्पसमय में ही घटनास्थल पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को शान्त कराया और 1 घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया ।