हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर समुदा के पास हुआ हादसा

हरदोई : शहर कोतवाली क्षेत्र के हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर समुदा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक की मौत हो गई तथा उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारजनों को सौंप दिया ।

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आहरापुर निवासी आदर्श पाल (23) पुत्र रामकुमार पाल एक होटल पर कार्य करता था। परिवारजनों ने बताया कि आदर्श चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। भाई गोपाल के अनुसार आदर्श सोमवार की शाम को होटल से एक शादी समाराेह की बुकिंग लेने के लिए अपने साथी शोभित पुत्र मनोहर निवासी लक्ष्मीपुरवा के साथ बाइक से बावन जा रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम समुदा के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान आदर्श की मौत हो गई। चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।