ट्रेन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत

               थाना बघौली क्षेत्र में वृद्ध महिला गुरुवार की शाम बकरियों को चराने के लिए गांव के बाहर गई हुई थी वापस लौटते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से कटकर मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई तथा फोन पर पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
             शिव देवी 74 पत्नी स्वर्गीय शिवकुमार निवासी बेटा मुर्तजा बॉक्स थाना बघौली गुरुवार की शाम घर से बकरियां चराने के लिए निकली थी घर वापस लौटते समय पास से गुजरी रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ जाने से कटकर वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई ग्रामीणों ने घटना की सूचना परिजनों को दी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया तथा शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया मृतक महिला के परिवार में दो पुत्र रमेश तथा मुनेंद्र हैं तीन पुत्रियां विवाहित हैं बड़ा पुत्र रमेश दिल्ली में मजदूरी का काम करता है।