कछौना- इलाके के उमरताली एवं दलेलनगर रेलवे स्टेशन के बींच एक तेज़ रफ़्तार ट्रेन से अचानक गिरी युवती की दर्दनाक मौत हो गयी। युवती के साथ ट्रेन मे सफर कर रहे उसके बहनोई ने बालामऊ जंक्शन पर उतर कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है।
लखनऊ-हरदोई रेल रुट पर मेरठ सिटी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने बहनोई आलोक कुमार सिंह निवासी रायबरेली के साथ
मुरादाबाद जा रही सोनम संदिग्ध अवस्था में अचानक ट्रेन से नीचे जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब ट्रेन उमारताली स्टेशन से आगे निकल चुकी थी। बालामऊ स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर युवती सोनम के बहनोई आलोक ने रेलवे पुलिस को सूचना दी। इसके बाद
स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आखिर ट्रेन से युवती किन हालातों में गिरी यह सवाल किसी के गले नही उतर रहा।