सुरसा थाना क्षेत्र के पचकोहरा गांव में शुक्रवार सुबह महिलाओं के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों से तीन महिलाएं घायल हो गई, जिसमें मौके पर पहुची पुलिस ने एक महिला की हालत गंभीर देखते हुए ने उसे स्वास्थ्य केंद्र सुरसा में भर्ती कराया गया पुलिस ने घटना दर्ज कर मामले की जांच शूरू कर दी ।
गांव निवासी सरिता पत्नी सुभाष शुक्रवार सुबह खेत की ओर जा रही थी उसी समय अपने घर के पडोस में बैठी गांव निवासी छोटीबिटिया पत्नी तेजपाल के साथ पूर्व में दोनों के बीच कहा सुनी को लेकर विवाद होने लगा और मारपीट शुरू हो गई इसी बीच छोटीबिटिया की ओर से उसका पुत्र मोंनू और उनकी सास कौशल्या पत्नी श्रीकृष्ण और सरिता की ओर से रामदेवी पत्नी कौशल आदि आ गये जिस पर विवाद बढ गया और डंडे आदि चलने लगे जिसमें सरिता ,रामदेवी और कौशल्या घायल हो गई मौके पर पहुची 100नंबर पुलिस ने गंभीर रूप से घायल सरिता को सुरसा सी एच सी पर भर्ती कराया,और सरिता के पति की तहरीर पर घटना दर्ज कर मामलें की जांच शूरू कर दी है हालांकि सरिता के परिजनों ने बताया की छोटीबिटिया और सरिता के बीच चंदीगढ़ में रहते समय कुछ कहासुनी हो गई थी उसी की वजह से ये विवाद हुआ।