आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर, दी गिरफ्तारी 

59 दिन से लगातार चल रहा है धरना प्रदर्शन 

            उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपने आंदोलन के 59 वे दिन सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतर कर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया और अपनी गिरफ्तारी दी। करीब चार सौ आगनबाड़ी कार्यकर्तीयो ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पहले सड़कों पर जुलूस निकाला उसके बाद पुलिस लाईन में पहुंचकर अपनी गिरफ्तारी दी।
            हरदोई के कलेक्ट्रेट से सरकार विरोधी नारे लगाती यह महिलाओं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। दरअसल पिछले 59 दिनों से यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं अपने वेतन को बढ़ाने और खुद को राज्य सरकार का कर्मचारी घोषित कराने और अन्य कुल 16 मांगों के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में रोजाना आंदोलन कर रही हैं। आंदोलन की इसी कड़ी में आज 59 वे दिन इन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने पहले सड़कों पर प्रदर्शन किया बाद में इन्होने अपनी मांग पूरी ना होने के कारण अपनी गिरफ्तारी दी। फिलहाल करीब चार सौ की संख्या में आगनबाड़ी कार्यकर्तीयो को पुलिस लाईन में बैठाया गया है।