बेहटा गोकुल– थाना क्षेत्र के ग्राम मवैया निवासी सुधीर कुमार ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा कि गाँव निवासी पिंकू पुत्र रामपाल ने गाँव के करीब 39 परिवारों से उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर व चूल्हा दिलाने के बहाने करीब 20 हजार रुपया वसूल लिया । लेकिन किसी को भी गैस सिलेंडर व चूल्हा नहीं दिलवाया गया । पैसा वापस मांगने पर गाली गलौज पर आमादा हो जाता है । इस तरह भोली भाली जनता को लूट कर सारा पैसा खा लिया । जानकारी में आया है कि आरोपी को पुलिस थाने पकड़ कर ले आयी है । इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष राम भुवन सोनकर ने बताया कि वह तहसील दिवस में आये हैं, इस लिए मामले की जानकारी नहीं है ।
Related Articles
सैनिक सम्मान समारोह व उज्ज्वला योजनान्तर्गत सिलेन्डर वितरण कार्यक्रम आयोजित
January 20, 2019
0
गांवों में साफ-सफाई रखने के लिए उज्ज्वला योजना की महिला लाभार्थियों को श्री मोदी किया प्रोत्साहित
February 14, 2018
0
अब हर राशनकार्ड धारक को मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन
December 28, 2018
0