लखनऊ से आई एंटीकरप्शन टीम ने घूस लेते सेक्रेटरी को किया गिरफ्तार

                एक सेक्रेटरी को एंटी करप्शन टीम ने आवास के लिए 10 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हांथो पकड़ लिया। सेक्रेटरी के पास से आवास सूची में लिपटे 15 हजार रुपए अलग से मिले है। आरोपी सेक्रेटरी के विरुद्ध शहर कोतवाली इलाके में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
             मामला हरदोई की शहर कोतवाली इलाके के पुलिस लाइन के सामने का है। यहां के एक होटल के पास हरियांवा में तैनात सेक्रेटरी विनोद कुमार को लखनऊ से आई एंटी करप्शन टीम के इनपेक्टर सुंदर सिंह सोलंकी व उनकी टीम ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक आवास की सूची भी बरामद हुई है जिसमे लिपटी 15 हजार की नगदी अलग से बरामद हुई है। इंस्पेक्टर सुंदर सिंह सोलंकी ने बताया कि हरियांवा के भदेऊरा गांव में यह सेक्रेटरी तैनात है। यहीं के निवासी आरिफ ने लखनऊ में उनके आफिस में शिकायत की थी कि सेक्रेटरी ने उससे आवास के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। उसको 10 हजार रुपये पहले दिए गए बाद में देने को कहा गया था जिसके बाद उसे बुलाया गया। वह पैसे के लालच में यहां आ गया और उसको पाउडर लगे पैसे दिए गए। उसके बाद टीम ने उसको पकड़ लिया और सूचना डीएम को दी गयी। डीएम के निर्देश पर पहुंचे अधिकारियों के सामने उसके हाँथ धुलाये गए। सेक्रेटरी के विरुद्ध शहर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।