उपायुक्त उद्योग केन्द्र लालजीत सिंह ने अवगत कराया है कि राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार याजना वर्ष 2018-19 के तहत उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की इकाईयों की स्थापना के लिए ऋण लेने के इच्छुक आवेदक 25 अक्टूबर 2018 तक उद्योग केन्द्र से निःशुल्क फार्म प्राप्त कर सकते है।
श्री सिंह ने कहा है कि पूर्ण रूप से भरे फार्म/आवेदन पत्र सभी औपचारिकताओं सहित 26 अक्टूबर 2018 सायं 05.00 बजे तक कार्यालय में जमा किये जायेगें तथा अधिक जानकारी के लिए आवेदक उद्योग केन्द्र कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।