एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अभ्यर्थियो का साक्षात्कार 16 नवम्बर को

उपायुक्त उद्योग/सदस्य सचिव/संयोजक, जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति/जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र ने बताया है कि (ओडीओपी) एक जनपद-एक उत्पाद योजना वर्ष 2018-19 के अन्तर्गत जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अभ्यार्थियो का साक्षात्कार 16 नवम्बर 2018 को अपरान्ह 3.00 बजे से किया जाना है। उन्होने बताया कि इस योजना के अभ्यार्थी निर्धारित तिथि, स्थान एवं समय पर अपने मूल प्रपत्रो के साथ साक्षात्कार में भाग लेना सुनिश्चित करे।