प्रभारी प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक आर0एस0 यादव ने बताया है कि राजकीय पालीटेक्निक में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण योजना के अन्तर्गत इलैक्ट्रिकल और कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने कहा है कि प्रशिक्षण हेतु इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 30 अगस्त से 10 सितम्बर 2018 तक संस्था से किसी भी कार्य दिवस में प्राप्त कर, निर्धारित प्रारूप् पर भर कर सौरभ भटनागर प्रवक्ता आर्किटेक्चर : कौशल विकास प्रशिक्षण प्रभारीः के पास निर्धारित समय अवधि में जमा करना सुनिश्चित करें।
श्री यादव ने कहा है कि अन्तिम तिथि 10 सितम्बर 2018 के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पत्र पर कोई विचार नही किया जायेगा और इस योजना में अनुसूचित जाति वर्ग को वरीयता दी जायेगी।