नगर निकाय के होने वाले चुनाव में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण देेने के लिये आज विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्र की अध्यक्षता में सुपर मास्टर ट्रेनर/ मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी ने कहा कि चुनाव के लिये प्रशिक्षण महत्वपूर्ण अंश है और सभी अधिकारियों को ऐसे प्रशिक्षणों में अनिवार्य रूप से भाग लेना चाहिये। उन्होने कहा कि अधिकतर अधिकारी अनुभवी हैं फिर भी प्रशिक्षण आवश्यक है । उन्होने कहा कि सुपर मास्टर ट्रेनर/मास्टर ट्रेनर को चुनाव में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण देने के साथ ही उन्हें बैलेट बाक्स से लेकर सभी चुनाव संबन्धी जानकारियां देना है। प्रशिक्षण में सभी सुपर मास्टर ट्रेनर/मास्टर ट्रेनर को निर्वाचन निर्देशिका भी उपलब्ध कराई गई।
बैठक में जिला प्रशिक्षण अधिकारी संजय कुमार, जिला गन्ना अधिकारी, डीपीआरओ सहित सभी सुपर मास्टर ट्रेनर/मास्टर ट्रेनर उपस्थित रहे।