वार्डेन एवं सहायक रसोईया पद के लिए आवेदन 28 जून तक करें – डी.आई.ओ.एस.

 जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया है कि राजकीय बालिका छात्रावास टोडरपुर एवं सण्डीला में 09 माह के वार्डेन तथा अहिरोरी में 02 तथा टोडरपुर व सण्डीला में एक-एक सहायक रसोईया की नियुक्ति मानदेय पर की जायेगी।
उन्होंने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थिनी अपना टंकित आवेदन पत्र पंजीकृत डाक अथवा व्यक्तिगत रूप से 28 जून 2018 तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें तथा अधिक जानकारी के लिए अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय से सम्पर्क करें।