सांस्कृतिक समिति के पंजीकरण की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की जाये:-पुलकित खरे

 रसखान प्रेक्षागृह संचालन के सम्बन्ध में जिला सांस्कृतिक समिति रसखान प्रेक्षागृह का गठन जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में किया गया। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी उपाध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक सदस्य, अपर जिलाधिकारी सदस्य, नगर मजिस्ट्रेट सदस्य/सचिव, अधिशासी अभियंता विद्युत सदस्य, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड सदस्य, सहायक निदेशक सूचना सदस्य, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी सदस्य तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका हरदोई को सदस्य नामित किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट/सचिव को निर्देश दिये कि समिति के पंजीकरण की कार्यवाही तत्काल प्रारम्भ की जाये और समिति के पंजीकरण के उपरान्त प्रस्तावित प्रबंधकारिणी के सदस्यों का अनुमोदन, कर्मचारियों की नियुक्ति एवं प्रेक्षागृह की आवश्यक मरम्मत आदि की कार्यवाही की जायेगी। उन्होेंने कहा कि समिति का कार्यकाल 05 वर्ष का होगा और प्रेक्षागृह सांस्कृतिक एवं मांगलिक कार्यों हेतु किराये पर उपलब्ध कराया जायेगा।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपर जिलाधिकारी विमल कुमार अग्रवाल, नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता विद्युत प्रथम ए0के0सिंह, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड अजय वर्मा, सहायक निदेशक सूचना कुमकुम शर्मा, प्रभारी जिला उद्यान अधिकारी हरिओम तथा अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी0 लाल आदि मौजूद रहें।