ग्रामीणों ने संपूर्ण समाधान दिवस के दिन की अधिकारी से शराब की दुकान की शिकायत

कौशांबी। चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव में देशी शराब की दुकान संचालित है । शिकायतकर्ता अनुराग कुमार द्वारा शराब की दुकान स्थानान्तरण केे लिये शिकायत आई0जी0आर0एस0 (संख्या 92017400017638 दिनांक 02-11-2020) के माध्यम से की गयी । जिसकी जांच श्रीमती सुषमा मिश्रा आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 चायल कौशांबी से कराई गई ।

जांच के दरमियान सही पाने के बाद शासनादेश द्वारा दुकान स्थानांतरित करने की नोटिस भेजी गई । लेकिन शासन को ठेंगा दिखाते हुए दबंग दुकानदार, दुकान को स्थानांतरित नहीं कर रहा है । इससे साफ जाहिर होता है कहीं ना कहीं आबकारी विभाग की मिलीभगत से दबंग दुकानदार नजरअंदाज कर रहा है।

अब देखना है कि पुनः क्या ग्रामीणों की शिकायत पर अधिकारी ध्यान देंगे ? अगर अधिकारियों की नजर तिरछी हुई तो शराब अनुज्ञापी पर गाज गिरनी तय है।