सिराथू, कौशम्बी : करारी थाना क्षेत्र के अमुरा गांव की रहने वाली उषा देवी ने करारी थाने में तहरीर देकर अपने जेठ राधेलाल पर मारपीट व गालीगलौज का आरोप लगाया है । उषा देवी ने बताया कि मुझे बिना कोई कारण के देखते ही जेठ गालीगलौज करने लगता है ।
महिला ने कहा कि हमारे पति हरिलाल जब कारण पूछते है तो जेठ राधेलाल मारपीट करने लगता है। जेठ की इस हरकत से परेशान उषा देवी ने करारी थाना में तहरीर देकर जेठ के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है।