एमएलए रजनी तिवारी ने किया कृषक गोष्ठी शुभारम्भ

शाहाबाद-हरदोई : विकास खण्ड शाहाबाद में किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय औद्योगिक विकास योजना के तहत बुधवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय शाहाबाद के परिसर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने दीप जलाकर किया।

क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रजनी तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा किसान परंपरागत खेती को छोड़कर नवीन तकनीक को अपनाते हुए खेती करें, जिससे उसकी आय में बढ़ोतरी हो सके। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने धान, गेहूँ, गन्ने की खेती के बारे में किसानों को विस्तृत रूप में जानकारी दी। वहीं नोडल अधिकारी ऋषिपाल सिंह द्वारा केला की खेती व ड्रिप सिंचाई पद्धति के बारे में विस्तार रूप से कृषकों को जानकारी दी गई। आलू व मटर में लगने वाले रोगों के निराकरण के बारे में कृषि वैज्ञानिक डॉ आर डी तिवारी ने किसानों को जागरूक करते हुए इसके निराकरण के बारे में बताया एवं कृषकों को उच्च तकनीक से फूलों और सब्जियों की खेती करने हेतु विस्तार रूप से जानकारी दी। साथ ही किसानों को उक्त तकनीकी से खेती करने हेतु प्रेरित किया।

इस गोष्ठी में पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशु बीमा योजना, किसानों को सरकार से पशुपालन के लाभ के बारे में जानकारी दी। कृषि मेले में कृषि उद्यान राजकीय फल संरक्षण केंद्र पशुपालन, मत्स्य, आयुर्वेदिक एवं अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए। किसानों को उच्च तकनीक की जानकारी के लिए कई विभागों के स्टाल लगाए गए। इन सभी स्टालों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकी के बारे में जागरूक किया गया। नोडल अधिकारी ने खंड विकास कार्यलय में संचालित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं नोडल अधिकारी द्वारा गोष्ठी में आए हुए किसानों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रजनी तिवारी, नोडल अधिकारी ऋषिपाल सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवकुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक आर डी तिवारी, प्रभारी राष्ट्रीय कृषि बीज भंडार प्रशांत कुमार, एस एम एस उदयवीर सिंह, प्रभारी कृषि रक्षा यशदत्त शर्मा लगभग बीस गाँव के किसानों ने प्रतिभाग किया।