न्याय की दिशा में मध्यस्थता (Arbitration) एक सुलभ व आसान प्रक्रिया : अल्का पाण्डेय

राघवेन्द्र कुमार त्रिपाठी ‘राघव’

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदोई की सचिव अल्का पाण्डेय ने बताया है कि आज निःशुल्क विधिक सहायता व मध्यस्थता (Arbitration) एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन दीवानी न्यायालय परिसर के एडीआर भवन हरदोई में किया गया।

प्राधिकरण सचिव अलका पाण्डेय द्वारा नालसा द्वारा चलायी जा रही निश्शुल्क योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होने प्रविधिक स्वयं सेवकों को दिशानिर्देश देते हुए कहा कि 11 सितम्बर को मुख्यालय व तहसील स्तर पर राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा। जिसके प्रचार प्रसार हेतु अपने गाँव, क्षेत्र के लोग को इसके बारे में बताएं जिससे आम जनमानस को इसका लाभ मिल सके तथा जो लोग गरीब व पीड़ित है उसकी सहायता हो सके।

उन्होंने मध्यस्थता के बारे में बताते हुए कहा कि मध्यस्थता एक सुलभ व आसान प्रक्रिया है, इसमें जनता को आसानी से न्याय मिल जाता है। इसमें धन व समय दोनों की बचत होती है। इस अवसर पर कार्यालय कर्मचारी, प्रविधिक स्वयं सेवक तथा वादी-प्रतिवादीगण आदिक मौजूद रहे।