सचिव/तहसीलदार, विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलग्राम मूसाराम थारू ने अवगत कराया है कि माह फरवरी 2021 में 10 फरवरी 2021 को ब्लाक सभागार बिलग्राम में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया । जिसमें उपस्थित कर्मचारियों तथा आमजन मानस को मुख्य रूप से लैंगिक न्याय विषयक विधिक जानकारी दी गयी।
शिविर में पराविधिक स्वयं सेवक संघ के सदस्यगण प्रदीप कुमार (लीगल एड क्लीनिक) तथा समर सिंह, आशीष तिवारी, प्रमोद कुमार कुशवाहा, कु० जुलेखा खातून, शिशुपाल सिंह, रईस पाल, उमेश दोहरे आदि मौजूद रहे।