अरविन्द कुशवाहा बने अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष

आज अरविन्द कुशवाहा को अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा का हरदोई का जिला अध्यक्ष बनाया गया । बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए अरविन्द ने प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी का आभार व्यक्त किया ।

उन्होंने कहा कि विश्वास दिलाता हूं कि समाज को जोड़ने का काम करूंगा व समाज की सेवा भी करूंगा । गांव-गांव में जाकर पूरी अपनी ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करूँगा । साथ ही अध्यक्ष का जो भी दिशा निर्देश होगा उसका समय समय पर पालन करूंगा ।