अलका गुप्ता भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष बनाई गई

            महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह द्वारा भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्षों की सूची में नगर के मोहल्ला वैटगंज निवासी अलका गुप्ता को हरदोई की जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।श्रीमती गुप्ता जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य स्वर्गीय त्रियुगी नाथ गुप्ता एड० एवं सपूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा और पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महिला मोर्चा की बहू हैं।
            महिला मोर्चे की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता भाजपा जिला कार्यकारणी की सदस्य व प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत की वर्तमान जिला संयोजक है तथा वह इससे पहले मातृत्व सेवा सम्मान समारोह और महिला स्वास्थ्य शिविर की पूर्व जिला संयोजक भी रह चुकी है। भाजपा नेत्री अलका गुप्ता को महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष बनाये जाने की सूचना जैसे ही जिले में पंहुची भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी और उन्हें बधाई देने वालो का तांता लग गया।