यूपी हंड्रेड की पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला मारपीट गाड़ी तोड़ी, गांव में हो रहे जुएं की सूचना पर पहुंची थी पीआरवी संख्या 2717 

प्रधान पति समेत 10 से अधिक नामजद व अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज, मारपीट सरकारी काम में बाधा डालने बलवा आदि की धाराओं में दर्ज हुई रिपोर्ट

              हरदोई– कोतवाली देहात इलाके के असगांव में जुआँ की सूचना पर गांव में पहुंचे यूपी हंड्रेड की पुलिस को जुआरियों और ग्रामीणों ने घेर लिया।पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई अभद्रता करते हुए माफी मंगवा कर गांव से जाने दिया गया।इतना ही नही पीआरबी 2717 की गाड़ी पर ईटा पत्थर से पथराव किया गया जिससे गाड़ी के शीशे आदि टूट गए।इस पूरे मामले में देहात कोतवाली पुलिस ने प्रधान पति समेत 10 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।और साथ ही पीआरबी पर तैनात सभी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
             यूपी 100 पीआरवी संख्या 2717 पर हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम राम कमांडर के रूप में तैनात है जबकि सिपाही संजय कुमार व चालक अखिलेश कुमार तैनात हैं।पुलिस को कंट्रोल रूम से सूचना मिली की कोतवाली देहात इलाके के असगांव में गांव में जुआ खेला जा रहा है।इस सूचना पर पीआरवी 2717 गांव में पहुंची।जैसाकि पुलिस कर्मियों ने बताया कि यूपी 100 की गाड़ी देख कर जुआ खेल रहे 15 से 20 लोग व अन्य ग्रामीण भी उनकी गाड़ी के पास पहुंचे और गाड़ी को घेर लिया।
               गाड़ी पर तैनात हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम राम, संजय कुमार अखिलेश कुमार का कहना है कि इन लोगों ने पुलिस के साथ उलझना शुरू कर दिया गाली गलौज अभद्रता करते हुए कहने लगे कि गांव में घुसने की तुम्हारी हिम्मत कैसे पड़ी।आरोप है कि उसके बाद इन लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता की साथ मारपीट भी की।आरोप है कि यह लोग कह रहे थे कि उनकी सरकार है और खुद को मिलिट्री के जवान बताते हुए हमलावरों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और माफी मांगने की बात कही।
           पुलिस कर्मियों का कहना है हमलावरों के तेवर किसी तरह से माफी मांग कर वहां से गांव से निकलने दिया गया।जब वह लोग गाड़ी में बैठकर चल रहे थे उसके बाद उनकी गाड़ी पर ईंट पत्थर भी चलाए गए जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए।किसी तरह से बाहर निकले और मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस गांव में पहुंची तब तक हमलावर भाग निकलने में सफल रहे।इस पूरे मामले में हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम राम ने 10 से अधिक नामजद व अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।गाड़ी पर तैनात सभी घायलों का जिला चिकित्सालय में डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है।इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह का कहना है कि पुलिस मामले में कार्यवाही कर रही है।