बृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 29 सितम्बर को

हरदोई- जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि 29 सितम्बर को कलेक्टेªट प्रांगण में एक बृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस स्वास्थ्य परीक्षण में मेदान्ता हास्पिटल के वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जायेगा। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में राजस्व, विकास एवं न्याय विभाग के सभी अधिकारी/कर्मचारीगण तथा अधिवक्तागण अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा सकते है।