हरदोई- कोतवाली देहात इलाके के असगांव में यूपी हंड्रेड की पुलिस पर हमला करने व गाड़ी तोड़ने के मामले में कोतवाली देहात पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
कोतवाली देहात पुलिस ने गांव निवासी अवधेश सिंह पुत्र ननकाई जगपाल पुत्र गजराज सुरेंद्र शर्मा पुत्र रामस्वरूप शर्मा वीरेंद्र सिंह पुत्र रणवीर सिंह अमर सिंह पुत्र राजकुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।आरोप है कि एक सूचना पर जब गांव में यूपी 100 की पुलिस पहुंची थी तो इन लोगों ने आपमे साथियों के साथ हमला करते हुए मारपीट कर गाड़ी तोड़ दी थी।