ट्रक से गिरकर घायल हुए होम क्वारंटीन प्रवासी श्रमिक की मौत

अजुहा, कौशाम्बी : वैश्विक कोरोना महामारी संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन लगातार जनहित में कार्य कर रहा है । पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दानपुर गाँव में होम क्वारंटीन युवक की मौत हो गई ।

बताते चलें कि अन्य प्रदेश में रोजीरोटी कमाने के लिए अपने दोस्तों के साथ महाराष्ट्र के पुणे शहर चला गया था, लाकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से अपने दोस्तों के साथ गाँव वापस आने के लिए ट्रक में चढ़ते समय गम्भीर चोट लग गयी थी । 10 मई को युवक अपने घर पर होम क्वारंटीन हो गया । गाँव के झोलाछाप डाक्टर से इलाज हो रहा था, शनिवार को कथित डाक्टर के द्वारा इन्जेक्शन लगाते ही युवक की मौत हो गई, परिजनों ने आनन फानन अन्तिम संस्कार कर दिया ।

——-पत्रकार मसुरिया दीन मौर्य, अजुहा, कौशाम्बी 9621680231