जनपद मे लाकडाउन के दृष्टिगत सरकार द्वारा निर्गत निर्देशों के अनुपालन के क्रम में
कौशांबी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर विभिन्न थानों द्वारा अनावश्यक रुप से बाहर घूमने/ मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन न करने वालों के विरुद्ध 50 बैरियर/नाकों एवं थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चेकिंग की गई, चेकिंग के दौरान दो-पहिया/चार पहिया वाहनों को चेक किया गया, जिनमें 204 वाहनों का eचालान किया गया एवं 10 वाहनों का चालान कर 4000 रु0 सम्मन शुल्क वसूला गया साथ ही बिना मास्क लगाये घूमने एवं सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन का उल्लघन करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये 11 व्यक्तियों से 1600 रुपये जुर्माना वसूला गया ।
निरोधात्मक कार्यवाही मे 37 अभियुक्त गिरफ्तार
कौशांबी पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के कुशल निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान में साधारण मारपीट व शांति भंग करने के आरोप में थाना मंझनपुर से 31, थाना कौशाम्बी से 01, थाना चरवा से 01, थाना सैनी से 02, थाना मोहम्मद पुर पइन्सा से 02 कुल 37 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट