राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर विभिन्न चौराहों पर की गई कार्यवाही

कौशांबी जनपद के अंतर्गत यातायात निरीक्षक रविंद्र त्रिपाठी, टीएसआई धीरज जायसवाल, एचसीपी लाल चंद्र यादव की टीमों द्वारा जनपद कौशांबी के पिपरी, मखऊपुर, सराय अकिल, बेगवां, मंझनपुर, ओसा आदि जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर गलत जगह पर वाहन खड़ा करने वाले तथा गलत दिशा में वाहन चलाने वाले चालकों सहित सीट बेल्ट, हेलमेट आदि का प्रयोग न करने वाले 125 वाहन चालकों का ई-चालान किया गया।

06 वाहनों से ₹3000 जुर्माना वसूल किया गया तथा कोविड-19 की धाराओं में 9 व्यक्तियों से 1600 रुपए जुर्माना वसूल किया गया साथ ही चालकों को यातायात नियमों से जागरूक किया गया।

मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट